पिथौरागढ़,17 जनवरी (आरएनएस)। अधिवक्ताओं ने जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग को शहर में संचालित करने की मांग उठाई है। शनिवार को बार संघ अध्यक्ष मोहन चंद्र भट्ट ने बताया कि जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग पूर्व में जिला न्यायालय परिसर में संचालित होता था,जगह उपलब्ध न होने पर कार्यालय व न्यायालय को पिथौरागढ़ शहर से आठ किमी दूर पौंण में संचालित किया जा रहा है। न्यायिक मामलों में पक्षकारों को आने जाने में काफी दिक्कतें आ रही हैं। बताया कि कार्यालय के आसपास एक फोटोस्टेट मशीन व टाइपिंग के लिए कोई दुकान तक नहीं है। जिससे लोगों व अधिवक्ताओं को पिथौरागढ़ आना पड़ता है। बार संघ उपाध्यक्ष अनिल रौतेला ने नगर में ही जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के कार्यालय व न्यायालय को संचालित करने की मांग उठाई। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष राजीव कुमार खरे ने भी इस संबध में प्रशासन को पत्र दिया है। इस दौरान गिरिजा शंकर पाठक,आलोक चौधरी सहित अन्य अधिवक्ता मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

