रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। अपहरण और मारपीट के मामले में पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई तहरीर में जवांईखेड़ा निवासी रज्जाक ने बताया कि गुरुवार को अपनी ठेली लेकर जा रहा था। जैसे ही वह गंगनहर के पुराने पुल के पास पहुंचा, पहले से घात लगाए बैठे युवकों ने उसे रोक लिया। आरोप है कि गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने रज्जाक को जबरन एक दिल्ली नंबर की सफेद कार में डाल लिया और उसके हाथ-पैर बांधकर बंधक बना लिया। आरोपी उसे दरगाह अब्दाल शाह के पास एक कॉलोनी की ओर ले जा रहे थे। रास्ते में कार की गति धीमी होने पर रज्जाक ने साहस दिखाते हुए हाथ-पैर खोले और कार से कूदकर भागने की कोशिश की। वह जान बचाने के लिए पास के एक गेस्ट हाउस में घुस गया, लेकिन हमलावरों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

