रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। पिरान कलियर क्षेत्र में जालसाज ने यूपीआई के माध्यम से एक व्यक्ति के बैंक खाते से किस्तों में 1.54 लाख रुपये साफ कर दिए। पीडि़त की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोहलपुर निवासी राम सिंह का खाता पंजाब नेशनल बैंक की पिरान कलियर शाखा में है। सात जनवरी 2026 को जब वह बैंक में अपनी पासबुक की एंट्री कराने पहुंचे तो खाते का विवरण देखने पर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। उनके खाते से एक बड़ी राशि गायब थी। बैंक रिकॉर्ड से पता चला कि 29 नवंबर 2025 से 26 दिसंबर के बीच अज्ञात ठग ने यूपीआई का इस्तेमाल कर कुल 12 बार में 1.54 लाख रुपये निकाल लिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

