रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। राजकीय महाविद्यालय मंगलौर में एनएसएस एवं यूथ रेड क्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान में युवा दिवस के अवसर पर एकदिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. तीर्थ प्रकाश की अध्यक्षता में स्वच्छता अभियान से हुआ, जिसमें स्वयंसेवियों ने पौधों की निराई-गुड़ाई की और कक्षाओं की सफाई की। इसके बाद स्वामी विवेकानंद के विचारों पर कविताएं, भाषण और देशभक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। डॉ. अनुराग ने युवा दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। योग प्रशिक्षक सुनील ने योग अभ्यास कराते हुए दिनचर्या व आहार पर मार्गदर्शन दिया। कार्यक्रम में शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

