रुड़की,17 जनवरी (आरएनएस)। लाइनों की मरम्मत और बदलाव के कार्य के चलते शनिवार को रुड़की शहर के कई इलाकों में करीब सात घंटे तक विद्युत आपूर्ति पूरी तरह बंद रही। सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक चली इस कटौती से 15 हजार की आबादी प्रभावित हुई। घरों से लेकर बाजार तक हर जगह लोग बिजली के इंतजार में परेशान नजर आए। ऊर्जा निगम की ओर से शनिवार को निर्धारित शेड्यूल के साथ सिविल लाइंस, नहर पटरी रोड, नगर निगम क्षेत्र, आईआईटी रोड, हरिद्वार रोड आदि समेत विभिन्न क्षेत्र में विद्युत लाइनों को बदलने व उनकी मरम्मत का कार्य किया गया। इसके चलते सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 तक शटडाउन लिया गया।इसके चलते कटौती का असर व्यापक रहा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

