देहरादून,17 जनवरी (आरएनएस)। देहरादून, प्रेम नगर सनातन धर्म मंदिर में महिला संकीर्तन मंडली ने राज्य की खुशहाली, सुख समृद्धि की कामना के लिए शनिवार को सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। इस मौके पर भक्तों ने हवन यज्ञ कर शिवलिंग का विशेष फूलों से श्रृंगार किया। महिला संकीर्तन मंडली के सानिध्य में भक्तों ने सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया। राम नाम के पाठ के साथ आरती की गई। मौके पर प्रधान सुभाष माकिन, मनोज बहल, राजेश भाटिया, रवि भाटिया, शिवानी भाटिया, अनीता मैनी, बलविंदर मैनी, पारुल विश्नोई, जतिन तलवार, फकीरचंद मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

