बॉलीवुड के खिलाड़ी अक्षय कुमार हर साल अपनी फिल्मों से दर्शकों का मनोरंजन करते हैं। इस बार वह टीवी पर भी यह जिम्मेदारी उठाते दिखेंगे क्योंकि उनका नया गेम शो व्हील ऑफ फॉर्च्यून आ रहा है। काफी समय से चर्चा बटोर रहा यह रियलिटी शो इसी महीने यानी, जनवरी में अपनी स्ट्रीमिंग के लिए तैयार है। निर्माताओं ने शो का प्रोमो और स्ट्रीमिंग तारीख जारी कर दी है। यह क्लासिक शब्द खेल हैंगमैन पर आधारित है।
व्हील ऑफ फॉर्च्यून के प्रोमो के साथ कैप्शन दिया गया, किस्मत आपकी, पैसा चैनल का…और ढेर सारी मस्ती मेरी तरफ से। अक्षय ने होस्ट की जिम्मेदारी संभाली है जो प्रतियोगियों को पुरस्कार राशि जीतने का मौका देंगे। खेल के दौरान एक बड़ा पहिया घुमाकर शब्दों की पहेलियों को सुलझाना होगा। यह शो 27 जनवरी से सोनी लिव और सोनी टीवी पर रात 9 बजे प्रसारित होगा। खतरों के खिलाड़ी होस्ट कर चुके अभिनेता की टीवी वापसी से प्रशंसक उत्साहित हैं।
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

