नई दिल्ली ,18 जनवरी । भारतीय बाजार में वोक्सवैगन ने नए साल की शुरुआत धमाकेदार ऑफर्स के साथ की है। कंपनी अपनी लोकप्रिय कॉम्पैक्ट एसयूवी टाइगुन पर जनवरी 2026 में भारी डिस्काउंट दे रही है। अगर आप इस महीने नई गाड़ी घर लाने की सोच रहे हैं, तो यह आपके लिए फायदे का सौदा हो सकता है। कंपनी इस समय टाइगुन के अलग-अलग वेरिएंट्स पर ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक की बचत का मौका दे रही है, जिससे इसका मुकाबला हुंडई क्रेटा और किआ सेल्टोस जैसी गाडिय़ों से और कड़ा हो गया है।
एंट्री-लेवल वेरिएंट पर मिल रहा सबसे ज्यादा फायदा
डिस्काउंट ऑफर्स पर नजर डालें तो सबसे ज्यादा फायदा उन ग्राहकों को होगा जो टाइगुन का एंट्री-लेवल वेरिएंट ‘कम्फर्टलाइन एमटीÓ (रूङ्घ2025) खरीदना चाहते हैं। इस वेरिएंट पर कुल मिलाकर 1.04 लाख रुपये तक की छूट दी जा रही है। वहीं, हाईलाइन प्लस एटी (॥द्बद्दद्धद्यद्बठ्ठद्ग क्कद्यह्वह्य ्रञ्ज) वेरिएंट पर भी करीब 1 लाख रुपये का डिस्काउंट उपलब्ध है। इसके अलावा, अगर आप स्पोर्टी लुक के दीवाने हैं, तो जीटी लाइन एटी (त्रञ्ज रुद्बठ्ठद्ग ्रञ्ज) वेरिएंट पर लगभग 80,000 रुपये तक की राहत मिल सकती है।
टॉप मॉडल पर एक्सचेंज बोनस और इंजन में बदलाव
कंपनी अपने 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन वाले टॉप वेरिएंट्स पर भी मेहरबान है। जीटी प्लस क्रोम डीएसजी और जीटी प्लस स्पोर्ट डीएसजी खरीदने पर ग्राहकों को 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस मिल सकता है। फिलहाल टाइगुन की एक्स-शोरूम कीमत 11.42 लाख रुपये से शुरू होकर 19.19 लाख रुपये तक जाती है। एक अहम बदलाव यह भी है कि कंपनी ने अब 1.5 लीटर टर्बो इंजन के साथ मैनुअल गियरबॉक्स देना बंद कर दिया है, यानी यह दमदार इंजन अब सिर्फ ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में ही उपलब्ध होगा।
सेफ्टी में 5-स्टार रेटिंग और प्रीमियम फीचर्स
इंजन और फीचर्स के लिहाज से टाइगुन जीटी लाइन में 1.0 लीटर ञ्जस्ढ्ढ पेट्रोल इंजन मिलता है, जबकि जीटी प्लस स्पोर्ट में ज्यादा पावरफुल 1.5 लीटर ञ्जस्ढ्ढ श्वङ्कह्र इंजन दिया गया है। इस एसयूवी का स्पोर्टी लुक, रेड जीटी बैज, ब्लैक एलईडी हेडलैंप, रेड ब्रेक कैलिपर्स और अंदर की तरफ रेड स्टिचिंग वाली ब्लैक सीटें इसे प्रीमियम फील देती हैं। सुरक्षा के मामले में भी यह गाड़ी बेमिसाल है, जिसे ग्लोबल हृष्ट्रक्क क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है। यह रेटिंग इसे अपने सेगमेंट की सबसे सुरक्षित कारों में शामिल करती है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

