विंडहोक (नामीबिया),18 जनवरी। श्रीलंका के विरान चामुदिथा ने शनिवार, 17 जनवरी को जापान के खिलाफ मैच के दौरान अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रच दिया. चामुदिथा ने 192 रन बनाए, जो अंडर 19 वर्ल्ड कप के इतिहास में अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है.
इसके साथ 17 वर्षीय ओपनर चामुदिथा ने 2018 में केन्या के खिलाफ बनाए गए श्रीलंका के अपने ही देश के हसिथा बोयागोडा के 191 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया. चामुदिथा ने अपने परी में 26 चौके और एक छक्का लगाया. खास बात ये है कि चामुदिथा ने अब तक 17 यूथ वनडे खेले हैं और यह इस फॉर्मेट में उनका पहला शतक था. इस पारी से पहले उनके नाम तीन अर्धशतक थे.
इस शानदार पारी की बदौलत श्रीलंका ने अपने 50 ओवर में चार विकेट पर 387 रनों का बड़ा स्कोर बनाया. उसके बाद जापान को पूरे 50 ओवर में केवल 184 रन ही बनाने दिया. जिसकी वजह से श्रीलंका ने 203 रनों से मैच को अपने नाम कर लिया.
इसके अलावा चामुदिथा ने दिमांथा महाविथाना के साथ रिकॉर्ड तोड़ 328 रन की ओपनिंग पार्टनरशिप की, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी विकेट के लिए सबसे बड़ी पार्टनरशिप का नया रिकॉर्ड है. इससे पहले ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के डैन लॉरेंस और जैक बर्नहैम के नाम था, जिन्होंने 2016 में फिजी के खिलाफ 303 रनों की पार्टनरशिप की थी.
००

