नईदिल्ली,19 जनवरी। भारत और श्रीलंका में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश क्रिकेट टीम के हिस्सा लेने को लेकर बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) और इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के बीच गतिरोध बना हुआ है. बीसीबी सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए भारत में अपने मैच न खेले की जिद पर अड़ा हुआ है जबकि आईसीसी का कहना है कि शेड्यूल तय होने के बाद उसमें बदलाव करना संभव नहीं है.
इस बीच एक रिपोर्ट में दावा किया गया है ये गतिरोध 21 जनवरी तक खत्म हो जाएगा, क्योंकि आईसीसी ने इस मामले पर दो दिनों में फैसला लेने जा रहा है. रिपोर्ट के अनुसार शनिवार को दोनों पक्षों के बीच एक मीटिंग हुई थी, जिसमें बीसीबी से कहा गया है कि वो 21 जनवरी तक अपना फैसला कर लें कि उनको भारत में वर्ल्ड कप खेलना है या नहीं. जिसके बाद आईसीसी रैंकिंग के आधार पर एक रिप्लेसमेंट टीम का नाम बताएगा, जो शायद स्कॉटलैंड होगी.
बता दें कि पिछले सात दिनों में दोनों के बीच हुई दूसरी मीटिंग में, बीसीबी अपने इस रुख पर कायम रहा कि वह यह बड़ा टूर्नामेंट खेलना चाहता है, लेकिन भारत के बाहर श्रीलंका में, क्योंकि वे को-होस्ट हैं. बीसीबी ने भारत में खेलने के लिए सुरक्षा चिंताओं का हवाला दिया था, लेकिन आईसीसी इस फैसले पर कायम है कि ओरिजिनल शेड्यूल में कोई बदलाव नहीं होगा.
बांग्लादेश टी20 वर्ल्ड कप के ग्रुप सी में हैं जहां उसके तीन मैच कोलकाता में हैं और चौथा मैच मुंबई है, लेकिन मीटिंग के दौरान ही बीसीबी ने आईसीसी से ये भी अनुरोध किया था कि उनको ग्रुप सी से निकाल कर ग्रुप बी में आयरलैंड से बदल दिया जाए. जिनके सारे मैच श्रीलंका में ही होने हैं, लेकिन आईसीसी ने उस अनुरोध को भी खारिज कर दिया.
यह पूरा मामला तब शुरू हुआ जब इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बोर्ड ऑफ कंट्रोल फॉर क्रिकेट इन इंडिया के निर्देश पर बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को रिलीज कर दिया. इसके जवाब में, बांग्लादेश ने भारत में टी20 वर्ल्ड कप खेलने से मना कर दिया और अपने देश में आईपीएल के ब्रॉडकास्ट को भी सस्पेंड कर दिया.
अब इस विवाद में बांग्लादेश को पाकिस्तान का साथ मिला है. पाकिस्तानी मीडिया में ये रिपोर्ट हुआ है कि अग टी20 वर्ल्ड कप 2026 से बांग्लादेश के बाहर किया जाता है तो फिर पाकिस्तान भी टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी की समीक्षा करने के लिए पूरी तरह से तैयार है. ये भी रिपोर्ट किया गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम की सभी तैयारियां रोक दी हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

