पिथौरागढ़,19 जनवरी (आरएनएस)। जनपद में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। सोमवार को एसपी रेखा यादव के निर्देश पर पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 60 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

