पिथौरागढ़,19 जनवरी (आरएनएस)। जनपद के घाटी वाले इलाकों थल, झूलाघाट, जौलजीबी समेत अन्य क्षेत्रों में इन दिनों धुंध के प्रकोप लोगों को ठिठुरा रहा है। स्थानीय निवासी सुरेंद्र ने बताया कि धुंध के कारण दस बजे से पहले धूप नहीं आती है। कम दृश्यता के कारण वाहन चालकों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

