पिथौरागढ़,19 जनवरी (आरएनएस)। पिथौरागढ़-घाट एनएच में पिकप खाई में गिरने से दो लोग घायल हो गए। प्रशासन से मिली जानकारी अनुसार मैदानी क्षेत्र से जिला मुख्यालय आ रहा पिकप संख्या यूके06 सीसी 1437 गुरना के समीप दुर्घटनाग्रस्त हुआ। हादसे में चालक सहित वाहन में सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान कबीर अहमद, पुत्र शहादत हुसैन, निवासी गोटियां खटीमा व एजाज के तौर पर हुई। रेस्क्यू टीम ने दोनों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया। दोनों की स्थिति सामान्य होने पर प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

