रुड़की,19 जनवरी (आरएनएस)। मौसम के मिजाज में अचानक आए बदलाव ने शहरवासियों को कड़ाके की ठंड से राहत दिलाई है। सोमवार को अधिकतम तापमान बढ़कर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जिससे लोगों को दिन में हल्की गर्मी महसूस हुई। सुबह से लेकर शाम तक आसमान साफ रहा और शहर में चटक धूप खिली रही। बीते कुछ दिनों तक जहां ठंड और कोहरे का असर देखने को मिल रहा था, वहीं अब तापमान में आई तेजी ने मौसम का रुख पूरी तरह बदल दिया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

