नईदिल्ली,20 जनवरी। टीम इंडिया को उसी की धरती पर हराना कभी भी आसान नहीं समझा जाता है. जो टीम के क्षमता को साफ साफ दर्शाता है. कई ऐसी भी टीमें हैं जिन्होंने वनडे में कभी भी भारत को भारत में नहीं हरा सकी हैं. उनमें से एक नाम न्यूजीलैंड का भी है. लेकिन हाल ही में खत्म हुई तीन मैचों की वनडे सीरीज में न्यूजीलैंड ने इस भ्रम को भी तोड़ दिया और भारत में पहली बार वनडे सीरीज जीतकर इतिहास रच दिया.
साल 2026 में ये भारत के पहली वनडे सीरीज थी. जिसमें पहले मैच में जीत दर्ज करने के बावजूद उन्हें लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा, जिससे वो न्यूजीलैंड से तीन मैचों की सीरीज 1-2 से हार गए. इससे पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पिछली सभी 7 वनडे सीरीज में जीत दर्ज की थी.
भारतीय क्रिकेट टीम 1974 से वनडे मैच खेल रहा है, लेकिन उन्होंने अपनी पहली घरेलू वनडे सीरीज 1981 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली थी. तीन मैचों की इस सीरीज को भारत ने 2-1 से अपने नाम किया था. 2026 तक टीम इंडिया ने अपने घर में कुल 68 द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेली है. जिसमें उन्होंने ने 49 सीरीज अपने नाम की और 15 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि 4 सीरीज ड्रॉ रहीं थीं.
इस दौरान भारतीय टीम को अपने घर पर सबसे ज्यादा ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा. उन्होंने 6 बार भारत को भारत में हराया. उसके बाद भारत को पाकिस्तान और वेस्टइंडीज से 3-3 बार होम सीरीज हारनी पड़ी. जबकि इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड से एक-एक बार घरेलू वनडे सीरीज में हार का सामना करना पड़ा.
साल 2000 के बाद से टीम इंडिया ने घर पर 48 वनडे सीरीज खेली हैं, जिनमें से उन्हें 36 सीरीज में जीत मिला और 10 सीरीज में हार का सामना करना पड़ा, जबकि दो सीरीज ड्रॉ रही. इस दौरान भारत को घर पर सबसे ज्यादा पांच बार सीरीज ऑस्ट्रेलिया से हारनी पड़ी हैं.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

