सिरसा 20 जनवरी (आरएनएस)। उपमंडल स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह के लिए मंगलवार को रिहर्सल का आयोजन किया गया, जिसमें स्कूली बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देते हुए तैयारियों को परखा। रिहर्सल के दौरान बच्चे देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियां कर रहे हैं।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के अलावा एनसीसी कैडेट्स व स्कूली बच्चे मार्च पास्ट का भी अभ्यास कर रहे हैं। देशभक्ति गीतों पर नाटक व नृत्य की तैयारियां कर रहे हैं। रिहर्सल के दौरान बच्चों में उत्साह देखते ही बन रहा है।
गौरतलब है कि 26 जनवरी को उपमंडल स्तर पर गणतंत्र दिवस समारोह श्री गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। इसी कड़ी में स्कूली बच्चे अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल के माध्यम से तैयारियां कर रहे हैं। गणतंत्र दिवस समारोह में एसडीएम अर्पित संगल बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर ध्वज फहराएं
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

