कृष्णा फौगाट बोली, आरक्षण मिलने तक जारी रहेगा कांग्रेस का संघर्ष
सिरसा 8 जुलाई (आरएनएस)। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत बुधवार को जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट के नेतृत्व में स्थानीय एमसी कॉलोनी में महिला आरक्षण के समर्थन में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान जिला महिला कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णा फौगाट ने कहा कि अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्का लांबा व हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी के दिशा निर्देशानुसार महिलाओं को संसद में आरक्षण दो, आज दो अभी दो अभियान को पूरे देश प्रदेश में तेज गति से चलाया जा रहा है और केंद्र की भाजपा सरकार को इसके लिए बाध्य किया जा रहा है कि वह महिलाओं को उसका हक प्रदान करे। कृष्णा फौगाट ने पुरजोर कहा कि देशभर में कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी राजनीतिक पार्टी है जो सही मायने में महिलाओं के सशक्तिकरण की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का आरंभ से ही मानना है कि महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाया जाना चाहिए ताकि देश के विकास में वे अपना भरपूर योगदान दे सकें। उन्होंने कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश और समाज के विकास में महिलाओं का हर क्षेत्र में अतुलनीय योगदान है और कांग्रेेस चाहती है कि महिलाओं को अब देश की संसद में भी 33 फीसदी आरक्षण तत्काल मंजूर हो मगर भाजपा महिला वर्ग को उनके राजनीतिक उत्थान के मार्ग में सबसे बड़ी अड़चन है जो उन्हें लगातार झूठे आश्वासनों से गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस महिलाओं को उनके राजनीतिक अधिकार मिलने तक अपना पूरा संघर्ष जारी रखेगी। इस हस्ताक्षर अभियान में अंगूरी देवी वर्मा, कृष्णा भांभू, पुष्पा नारायण, संगीता देवी, रानी देवी, पूजा रानी, शकुंतला रानी, कांता देवी, कलावती देवी, वीणा रानी, संतोष गर्ग व नीलम आदि महिलाएं मौजूद थी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

