सिरसा 8 जुलाई (आरएनएस)। गांव भंबूर में घटते लिंगानुपात को लेकर गांव के सरपंच राकेश कुमार की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। मीटिंग में एचडब्ल्यूसी स्टाफ आंचल सीएचओ, कविता रानी, सीमा एएनएम, एमपीएचडब्ल्यू गोबिंद कुमार, सीमारानी, रचना सहित आशा वर्कर्स व ग्रामीण उपस्थित थे। सभी सदस्यों ने लिंगानुपात में सुधार के लिए अपने-अपने सुझाव दिए। सीएचओ आंचल ने कहा कि लगातार गिरता लिंगानुपात गंभीर चिंता का विषय है। स्थिति को सुधारने के लिए हम सभी को मिलकर प्रयास करने होंगे। बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा व पोषण का ध्यान रखना होगा। उन्होंने कहा कि अगर बेटी नहीं होगी तो बहू कहां से लाओगे। सीएचओ ने कहा कि पी एन डी टी एक्ट के तहत गर्भ में लिंग जांच एक दंडनीय अपराध है। इसमें सजा व जुमार्ना दोनों का प्रावधान है। इस मौके पर एचपीवी वैक्सीन लगवाने, नशे से दूर रहने के लिए भी जागरूक किया गया। मीटिंग के दौरान गांव की बेटी पूजा पत्नी हर्षदीप के बेटी पैदा होने पर उसे स्वास्थ्य विभाग की ओर से सम्मानित किया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

