सिरसा 8 जुलाई (आरएनएस)। गांव लुदेसर स्थित श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर में शनिवार, 11 जुलाई 2026 को श्री शनिदेव महाराज के छठे विशाल जागरण एवं भंडारे का भव्य आयोजन किया जाएगा। श्री शनि ट्रेडर्स (दुर्गा इंटरप्राइज), भादरा बाजार, सिरसा के संचालक सुनील अग्रवाल ने बताया कि आयोजन के अंतर्गत प्रात: 8:15 बजे तेलधारा एवं हवन होगा। इसके पश्चात सायं 7:15 बजे से प्रभु इच्छा तक विशाल भंडारा आयोजित किया जाएगा। रात्रि 9:15 बजे से प्रभु इच्छा तक श्री शनिदेव महाराज का भव्य जागरण होगा। जागरण के दौरान रात्रि 11:15 बजे से मनमोहक एवं आकर्षक धार्मिक झांकियों की प्रस्तुति दी जाएगी। कार्यक्रम में प्रसिद्ध भजन एवं मंच कलाकार राजू मानावाली, पवन नहराना, प्रदीप दुर्जनपुरिया तथा श्री राधे आर्ट ग्रुप, मंडी आदमपुर अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों एवं सुंदर झांकियों से श्रद्धालुओं को भाव-विभोर करेंगे। आयोजन में श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यवस्था सुनील अग्रवाल (सिरसा), पुष्कर गोरछिया तथा श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर कमेटी के समस्त सदस्य एवं ग्रामवासी लुदेसर द्वारा की जाएगी। सुनील अग्रवाल ने क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे 11 जुलाई 2026 (शनिवार) को श्री शनिदेव नवग्रह मंदिर, लुदेसर पहुंचकर श्री शनिदेव महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा विशाल भंडारे एवं जागरण में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराकर आयोजन को सफल बनाएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

