देहरादून,20 जनवरी (आरएनएस)। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्डस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में अधिकारियों ने कहा कि मसूरी में देश विदेश के पर्यटक आते हैं। इसलिए फूड सेफ्टी व हाईजीन बहुत जरूरी है, ताकि ग्राहकों को शुद्ध व पौष्टिक खाना मिले। फूड सेफ्टी एंड स्टेंडर्डस ऑथोरिटी ऑफ इंडिया के तत्वाधान में खाद्य सुरक्षा विभाग उत्तराखंड ने छावनी क्षेत्र के एक होटल में फूड सेफ्टी ट्रेनिंग एंड सर्टिफिकेशन प्रोग्राम के तहत फूड हेडलर, सुपरवाइजन एवं लर्नर को खाद्य सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के लिए शिविर आयोजित किया गया। होटल में कार्यरत कर्मचारियों को विभाग के सहयोगी एएमएस के प्रशिक्षकों ने खाद्य सुरक्षा से संबंधित जानकारी दी गयी ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। खाद्य सुरक्षा विभाग के उपायुक्त जीसी कंडवाल ने कहा कि यह कार्यक्रम विशेष कर फूड हैंडलर के लिए आयोजित किया गया है जो फास्टेक के नाम से आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण में हर तरह खाना बनाने से लेकर सावधानी बरतने आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। हरिद्वार में पांच सौ स्ट्रीट वेंटरों को प्रशिक्षण दिया गया। संस्थान के महाप्रबंधक ध्रुव पुरी ने कहा कि खाद्य सुरक्षा की टीम ने किस तरह से किचन में सावधानी रखनी चाहिए, किस तरह से स्टोर किया जाना चाहिए सहित अन्य प्रकार का प्रशिक्षण दिया जो बेहद जरूरी है। मुख्य ट्रेनर प्रेम चंद शर्मा ने बताया कि खाद्य सुरक्षा के तहत खाना कैसे खराब होता है, उसका भंडारण कहां होना चाहिए, खाना देते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। इस बारे में जानकारी दी गई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

