बिलासपुर 20 जनवरी 2026(आरएनएस) छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के तत्वावधान में आयोजित प्रांतीय सम्मेलन में साहित्यिक उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए नगर के लेखक साहित्यकार सुरेश सिंह बैस को सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर डॉ विनय कुमार पाठक कुलपति थावे विद्यापीठ गोपाल गंज, वरिष्ठ साहित्यकार डॉ राघवेंद्र कुमार दुबे, जिला समन्वयक डॉ विवेक तिवारी, शीतल प्रसाद पाटनवार, भूपेंद्र श्रीवास्तव,दीपक दुबे, बालमुकुंद श्रीवास, डॉ अंकुर शुक्ला, डॉ आशीष श्रीवास, मनोहर लाल मानिकपुरी, रामनिहोरा राजपूत, राजेश सोनार इत्यादि अंचल के साहित्यकारों ने श्री बैस को बधाईयां व शुभकामनाएं दीं ।


