नईदिल्ली,21 जनवरी। भारतीय सर्राफा बाजार में लगातार भारी उछाल देखने को मिल रहा है. बुधवार को इस सप्ताह लगातार तीसरे दिन सोने और चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. सोने और चांदी की कीमतों में आज भी नया रिकॉर्ड बना दिया. जहां सोने पहली बार 1.55 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के पार चला गया तो वहीं चांदी की भाव पहली बार 3.25 लाख रुपये प्रति किग्रा के ऊपर निकल गए.
फिलहाल सोने की कीमत 5560 रुपये प्रति 10 ग्राम के उछाल के साथ कारोबार कर रहा है. जबकि चांदी का भाव 3550 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा है. अब 22 कैरेट सोने की कीमत 143,724 रुपये प्रति 10 ग्राम तो 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 156,790 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गई हैं. वहीं चांदी का भाव 327,470 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गया है.
उधर भारतीय बाजार के मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर सोना 5528 रुपये यानी 3.67 प्रतिशत उछाल के साथ 156,093 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 3067 रुपये यानी 0.95 फीसदी तेजी के साथ 326,739 रुपये प्रति किग्रा पर कारोबार कर रहा है. जबकि विदेशी बाजार यानी यूएस कॉमेक्स पर सोना 81.10 डॉलर यानी 1.70 प्रतिशत की तेजी के साथ 4846.90 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है. जबकि चांदी का भाव 0.80 डॉलर यानी 0.85 प्रतिशत टूटकर 93.84 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है.
००
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

