नागपुर,21 जनवरी। भारत और न्यूजीलैंड के बीच नागपुर में होने वाले पहले टी20 मैच में दो साल तक भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर रहने वाले 27 वर्षीय युवा बल्लेबाज ईशान किशन नजर आने वाले हैं. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ही ये कंफर्म कर दिया था कि तिलक की जगह नंबर 3 पर ईशान किशन ही खेलेंगे, क्योंकि वो इसके हकदार हैं. बता दें कि तिलक चोट के कारण टी20 सीरीज के पहले तीन मैच से बाहर हैं. उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया था.
सुर्या ने कहा, ईशान नंबर 3 पर खेलेंगे. वह हमारे वर्ल्ड कप प्लान का हिस्सा हैं, और हमने उन्हें टीम में चुना है. उन्होंने लंबे समय से भारत के लिए नहीं खेला है, लेकिन वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. उन्होंने लगभग एक साल या उससे ज्यादा समय से भारत के लिए नहीं खेला है, इसलिए वह इस मौके के हकदार हैं.
सूर्या ने आगे कहा, अगर बात नंबर 4 या नंबर 5 की होती, तो स्थिति अलग हो सकती थी. लेकिन दुर्भाग्य से, तिलक उपलब्ध नहीं हैं, और मुझे लगता है कि ईशान नंबर 3 पर सबसे अच्छा विकल्प हैं.
झारखंड का ये युवा बल्लेबाज दो साल से ज्यादा समय तक टीम इंडिया से बाहर रहा, जो कि कुल 785 दिन बनते हैं. इन दिनों ईशान ने घरेलू क्रिकेट का रुख किया शानदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप स्क्वाड में जगह बनाने में सफल रहा. किशन ने आखिरी बार भारत के लिए 28 नवंबर, 2023 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 मैच खेला था.
लंबे समय तक टीम से बाहर रहने के बाद, किशन ने घरेलू सर्किट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया. उन्होंने अपनी घरेलू टीम झारखंड को पहला सैय्यद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. टी20 फॉर्मेट में खेले जाने वाले इस टूर्नामेंट में उन्होंने बल्ले से 10 पारियों में 197 से ज्यादा के स्ट्राइक से 517 रन बनाए. जिसमें उनका औसत 57.44 का है.
टूर्नामेंट के फाइनल में बाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने हरियाणा के खिलाफ सिर्फ 49 गेंदों में शानदार 101 रन बनाए. जिसमें छह चौके और दस छक्के शामिल थे. इसके बाद विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान ने वनडे फॉर्मेट के घरेलू क्रिकेट विजय हजारे ट्रॉफी में भी अपनी फॉर्म जारी रखा, और कर्नाटक के खिलाफ 33 गेंदों में शतक जड़ दिया.
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारतीय टी20 टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20 मैच), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

