जौनपुर 21 जनवरी (आरएनएस )। कलेक्ट्रेट परिसर में चल रहे किसान यूनियन के पंचायत के दौरान बुधवार को अचानक माहौल तनावपूर्ण हो गया। किसी विवादित टिप्पणी को लेकर किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राजनाथ यादव और महिला सदस्यों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला हाथापाई में बदल गया। आरोप है कि प्रदेश अध्यक्ष द्वारा महिलाओं को अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया, जिसके बाद नाराज महिलाओं ने उन पर लात-घूंसे और जूतों से हमला कर दिया। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिसमें महिलाएं भी आपस में भिड़ती दिखीं। स्थिति अनियंत्रित होता देख प्रदेश अध्यक्ष वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह महिलाओं को समझा-बुझाकर स्थिति को नियंत्रित किया।हमलावर महिला शीला ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष ने न केवल गाली-गलौज की, बल्कि यूनियन के कार्यों में लूट-खसोट और मनमानी की भी शिकायतें लंबे समय से उठती रही हैं। महिलाओं का रोष देखते हुए पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद भीड़ को शांत कराया। पुलिस पूरे प्रकरण में संबंधित पक्षों के बयान दर्ज कर रही है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

