जौनपुर 21 जनवरी (आरएनएस )। Óतिलकधारी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के शिक्षक शिक्षा विभाग द्वारा ऑनलाइन पुरातन छात्र समागम का आयोजन किया गया। समागम के प्रारंभ में आई क्यूएसी के संयोजक प्रोफेसर सुदेश सिंह एवं विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। डॉ. गीता सिंह द्वारा सरस्वती वंदना एवं स्वागत गीत प्रस्तुत कर पुरातन छात्रों का अभिनंदन किया गया । प्राचार्य प्रोफेसर राम आसरे सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय की गौरवशाली परंपरा के वाहक हैं और अपने कार्य द्वारा विशिष्ट पहचान बनाये हुए हैं।पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर समर बहादुर सिंह ने कहा कि पुरातन छात्र महाविद्यालय से आज भी प्रेरणा प्राप्त कर रहे हैं। वी.ब. सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षा संकाय के डीन प्रोफेसर अजय कुमार दुबे ने समस्त पूर्व छात्र छात्राओं के अरोग्यमय और निरन्तर उच्चतर प्रगति की कामना किया। समागम में देश के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में कार्यरत पूर्व छात्रों ने अपने संस्मरणों, विचारों और पुरानी तस्वीरों और वीडियो के श्वर्चुअल कोलाजश् ने सभी को भावुक कर दिया।पुरातन छात्र डॉ जय प्रकाश सिंह, डॉ सुनीता गुप्ता, डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ माया सिंह,डॉ सुमन कुशवाहा, डॉ शैलेश कुमार यादव, पंकज कुमार यादव, अश्विनी कुमार शुक्ला ने भी अपने भावों को व्यक्त किया । विभागाध्यक्ष प्रोफेसर सुधांशु सिन्हा ने विभाग की उपलब्धियों को साझा करते हुए बताया कि कैसे उनके छात्र आज शिक्षा जगत में नए आयाम स्थापित कर रहे हैं। कार्यक्रम का संचालन डॉ. वैभव सिंह ने किया और अंत में सभी नें महाविद्यालय के विकास में हर संभव सहयोग देने का संकल्प लिया । डॉ. श्रद्धा सिंह डॉ.अरविंद सिंह, डॉ. प्रशांत कुमार पाण्डेय, डॉ.सुलेखा सिंह , डॉ. श्री राय साहब यादव, श्रीमती निधि सिंह एवं डॉ अंजू श्रीवास्तव उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

