जौनपुर 21 जनवरी (आरएनएस )। समाज के असहाय जरूरतमंदों की सेवा करना ईश्वर की सेवा के समान होता है।उनकी मदद करना बहुत ही पुनीत कार्य है।यह बातें बुधवार को सिरकोनी ब्लॉक के वीरभानपुर गाँव निवासी आम आदमी पार्टी के नेता विजय कुमार पाठक के आवास पर जरुतमन्दों को कम्बल वितरण करने के पश्चात आयोजित कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना ने कही। कहा कि समाज में आज भी बहुत लोग गरीबी की समस्या व्याप्त है।उनको आज भी मदद की जरूरत है।वे लोग आज भी सुविधा का अभाव है।समाज के सम्पन्न लोगों जरुरतमंद लोगो की सेवा के लिए आगे आना चाहिए । 200 जरूरतमंदों को कम्बल वितरित किया गया। आयोजक विजय कुमार पाठक ने कहा यथा सम्भव जरुतमन्दों की मदद से पीछे नही हटूंगा। अवनीश सिंह, प्रभाकर पाठक, नेहरू पाठक,अतुल तिवारी,सुभाष चन्द्र यादव, प्रेमबहादुर पाठक, तहसीलदार मिश्र, प्रकाश पाठक,आदि मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

