जौनपुर 21 जनरी (आरएनएस )। पुर्वान्चल विश्वविद्यालय, की कुलपति प्रो. वंदना सिंह के संरक्षण में व्यवसाय प्रबंधन विभाग द्वारा “सॉफ्ट स्किल्स मैनेजमेंट विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता सुश्री चित्रा सिंह, मैनेजर, अमेरिकन एक्सप्रेस, नोएडा रहीं। उन्होंने प्रबंधन छात्रों के करियर निर्माण में सॉफ्ट स्किल्स की महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। उन्होंने नौकरी साक्षात्कार के दौरान उम्मीदवारों के सफल चयन के लिए प्रभावी इंटरव्यू तकनीकों का प्रदर्शन किया। साथ ही मौखिक संप्रेषण में बॉडी लैंग्वेज, हाव-भाव तथा आँखों के संपर्क के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।सुश्री सिंह ने प्रस्तुतीकरण के विभिन्न तरीकों जैसे पठन, कंठस्थ (मेमोराइजिंग) तथा तात्कालिक (एक्सटेम्पोर) भाषण के बारे में भी जानकारी दी। छात्रों को अपनी संप्रेषण क्षमता को बेहतर बनाने हेतु व्यावहारिक सुझाव प्रदान किए गए। प्रबंधन संकाय के डीन प्रो. मुराद अली ने छात्रों का स्वागत किया तथा छात्रा स्नेहल सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया। इस अवसर पर सचिन विश्वकर्मा, आनंद कुमार सिंह, वैभावी श्रीवास्तव, मुअज्जमा आदिल, अनुभव श्रीवास्तव, तय्यब अली, आदर्श शर्मा,सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

