सुल्तानपुर 21 जनवरी । बल्दीराय तहसील क्षेत्र के देहली बाजार में बुधवार को पंजाब नेशनल बैंक की नई शाखा का विधिवत शुभारंभ किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि व ब्लॉक प्रमुख शिवकुमार सिंह ने पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक (अंचल कार्यालय लखनऊ) मृत्युंजय तथा मंडल प्रमुख (अयोध्या) अवधेश कुमार तिवारी के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर शाखा का उद्घाटन किया।
उद्घाटन अवसर पर मुख्य अतिथि शिवकुमार सिंह ने कहा कि देहली बाजार में बैंक शाखा खुलने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बैंकिंग सुविधाएं सहजता से उपलब्ध होंगी। इससे क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी और उपभोक्ताओं को अब बैंकिंग कार्यों के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
कार्यक्रम में शाखा प्रबंधक कृष्ण दीपक वर्मा, उप प्रबंधक अनुज कुमार, ग्राम प्रधान विपिन यादव, प्रधान प्रतिनिधि विक्रम प्रताप सिंह ‘गोलूÓ, अभय प्रताप सिंह अजमल खान, मो. जकी, अफरोज जमा पठान, ग्राम प्रधान शिव बहादुर (पीरो सरैया), विकास सिंह, करमजीत सिंह गोरे, इंद्र प्रताप सिंह (पूर्व उपनिरीक्षक), शेष नारायण श्रीवास्तव, शिव प्रताप सिंह (देवलपुर) सहित अन्य जनप्रतिनिधि व बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

