-अथर्ववेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ, कंबल वितरण व श्रद्धांजलि सभा का भव्य आयोजन
सुल्तानपुर 21 जनवरी । क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं सम्मानित व्यक्तित्व स्वर्गीय ठाकुर इंद्रभद सिंह की 27वीं पुण्यतिथि आज अत्यंत श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सेवा भाव के साथ मनाई गई। यह अवसर उनके जीवन, व्यक्तित्व और समाज के प्रति दिए गए अतुलनीय योगदान को स्मरण करने का भावुक क्षण रहा।
पुण्यतिथि के अवसर पर उनके पैतृक आवास ‘इंद्रप्रस्थÓ में अथर्ववेद ब्रह्मपारायण महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और हवन के बीच पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओत-प्रोत रहा। इस महायज्ञ में चंद्रभद्र सिंह ‘सोनूÓ, यशभद्र सिंह ‘मोनूÓ सहित भद्र परिवार के सभी सदस्य श्रद्धा पूर्वक सम्मिलित हुए। पुण्यतिथि के मौके पर बड़े पैमाने पर कंबल वितरण कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों जरूरतमंदों को कंबल वितरित कर मानवता और सेवा का संदेश दिया गया। वहीं आयोजित श्रद्धांजलि सभा में विभिन्न समुदायों के लोगों ने एकत्र होकर स्व. ठाकुर इंद्रभद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में शुभचिंतकों का भारी जनसैलाब उमड़ा। इसके साथ ही वरिष्ठ समाजसेवी, जनप्रतिनिधि एवं राजनीतिक दलों के नेताओं की भी उल्लेखनीय उपस्थिति रही। भद्र परिवार की ओर से आगंतुकों के लिए बैठने, खाने-पीने एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से सुनिश्चित किया गया। पूरे आयोजन में श्रद्धा, सेवा और सामाजिक समर्पण की झलक स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिससे स्व. ठाकुर इंद्रभद सिंह की स्मृतियां एक बार फिर जनमानस में जीवंत हो उठीं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

