प्रयागराज 21 जनवरी (आरएनएस)। इन्टरनेशनल स्कूल ऑफ डिजाइनिंग का शुभारम्भ सिविल लाइन्स स्थित होटल शहंशाह के द्वितीय फ्लोर पर आज बडे धूम धाम से किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि ज्योतिषाचार्य विनोद कुमार ओझा रहे। गेस्ट आफ ऑनर के रूप के उमेश चन्द्र गणेश केशवानी महापौर प्रयागराज रहे्
सर्वप्रथम डॉ सुशील सिन्हा ने अतिथियों का स्वागत किया । तत्पश्चात पून्यजा सिन्हा, शिब्या सिन्हा, शिवम साहनी, आर्यन सिन्हा जो कि इंस्टीट्यूट की ऑनर है ने बुक्के देकर उनका सम्मान किया। रीतू सिन्हा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
डॉ सिन्हा ने बताया कि पूजा सिन्हा ने यू. के. से अपनी पी एच डी पूरी की है। डॉक्टर सिन्हा ने बताया कि इस आईएनएसडी इंस्टिट्यूट में कुल चार बैच चलेगे। इंटीरियर डिज़ाइन, फैशन डिज़ाइन, ग्राफिक डिज़ाइन और ज्वेलरी डिज़ाइन। अभी तक ऐसे शिक्षा का प्रयागराज मे अभाव था। आएनएसडी प्रयागराज का प्रथम संस्थान है। उदघाटन समारोह मे एमएलसी डा. के पी श्रीवास्तव, नितीश वर्मा, हाई कोर्ट बार एशोसिएशन के अध्यक्ष राकेश पान्डेय उर्फ बबुआ,
डॉ मुकुल पान्डेय, डॉ बिन्दू विश्वकर्मा, डॉ रितू सिन्हा, डॉॅ अमृता त्रिपाठी, डॉ संगीता खरे, डॉ आर के गुप्ता, डॉ दीपक गुप्ता, डॉ साहनी तथा अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

