प्रयागराज 21 जनवरी (आरएनएस)। अन्य दशमोत्तर कक्षाओं (कक्षा 11-12 को छोड़कर) में अध्ययनरत दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति योजनान्तर्गत शिक्षण संस्थाओं द्वारा आवेदन पत्रों को ऑनलाइन सत्यापित/अग्रसारित किये जाने की अन्तिम तिथि शासन द्वारा 27 जनवरी निर्धारित की गयी है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कोमिल द्विवेदी ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से जनपद के समस्त शिक्षण संस्थाओं को सूचित किया है कि वह पात्र छात्र/छात्राओं द्वारा ऑनलाइन किये गये आवेदन पत्रों 27 जनवरी तक प्रत्येक दशा सत्यापित/अग्रसारित/निरस्त की कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। साथ ही यह भी अवगत कराना है कि उक्त योजना की मॉनिटरिंग सी0एम0 डैशबोर्ड के माध्यम से की जा रही है। किसी भी दशा में शिक्षण संस्थान स्तर पर कोई भी डाटा अग्रसारित/निरस्त हेतु लम्बित न रहें। अन्यथा की स्थिति में सम्बन्धित शिक्षण संस्थान के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

