प्रयागराज 21 जनवरी (आरएनएस)। भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन द्वारा गणतंत्र दिवस परेड–2026 के अवसर पर देशभर से गंगा नदी के संरक्षण, पुनर्जीवन, स्वच्छता, सामुदायिक जागरूकता एवं पर्यावरणीय प्रदूषण की रोकथाम के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं सतत योगदान देने वाले चयनित ‘वॉटर वॉरियर्सÓ को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। इस प्रतिष्ठित सूची में प्रयागराज की जिला परियोजना अधिकारी (नमामि गंगे) सुश्री एषा सिंह का नाम शामिल है।
सुश्री एषा सिंह विगत कई वर्षों से गंगा संरक्षण के क्षेत्र में निरंतर जन-जागरूकता का कार्य कर रही हैं। उन्होंने गंगा तटवर्ती ग्रामों में ग्रामीण युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें गंगा स्वच्छता, जल संरक्षण एवं पर्यावरणीय जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया7 नमामि गंगे परियोजना को केवल एक सरकारी परियोजना तक न सीमित रखते हुए उन्होंने इसे जन-आंदोलन का स्वरूप प्रदान किया।उनके प्रयासों में महिलाओं, युवाओं एवं ट्रांसजेंडर समुदाय की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की गई। ‘नदी उत्सवÓ,गंगा उत्सव जैसे समावेशी कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक सहभागिता को मजबूती दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

