कुशीनगर, 21 जनवरी (आरएनएस)। अयोध्या में 22 जनवरी को अयोध्या श्रीराम मंदिर में भगवान के प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर ग्राम सभा गुलेलहा के पौराणिक श्री नाथ मंदिर पर भजन कीर्तन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में लोगों से आह्वान किया गया है कि भजन कीर्तन में सम्मिलित हो कर प्रसाद ग्रहण करें और श्रीनाथ का आशीर्वाद लें। इसके निमित्त एक बैठक अशोक मिश्र के दरवाजे पर सम्पन्न हुई और भजन कीर्तन के बाद खंडहर मंदिर बनवाने की योजना भी बनाई गई है।
बैठक में कहा गया कि कार्यक्रम का सारा खर्च गुलेलहा ग्राम प्रधान प्रत्याशी इंजिनियर निरंजन मिश्र के द्वारा किया जा रहा है। यह कार्यक्रम डॉ धनंजय मिश्र के अथक प्रयास से भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर राजकुमार मिश्र, रत्नेश्वर उर्फ बड़े मिश्र, ज्ञानेश्वर, अमितेंद्र, जितेंद्र मिश्र, मुकेश, आशीष मिश्र, कार्तिकेय, अमन, अजीत, अंकुर, अश्वनी, जितेंद्र, बिट्टू, निकुंज आदि दर्जनों लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

