—- रामकोला थाने में 52 सीज व लावारिस वाहनों की नीलामी से पांच लाख अठ्ठाइस हजार रुपये हुआ प्राप्त।
कुशीनगर, 21 जनवरी (आरएनएस)। कुशीनगर पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत रामकोला थाने में सीज व लावारिस में दाखिल 52 दो पहिया व 05 आटो टैम्पू व 01 अदद पिकअप व 02 अदद टैक्टर एवं 01 अदद बोलेरो चार पहिया वाहन कुल 61 छोट-बड़ें वाहनों की नीलामी की गयी। जिसमें कुल 5,28,000/, पाँच लाख अठ्ठाईस हजार रुपये की राजस्व की प्राप्ति हुई है।
पुलिस अधीक्षक केशव कुमार द्वारा ऑपरेशन क्लीन अभियान के तहत समस्त थाना प्रभारियों को अपने-अपने थानो पर लावारिस वाहनों का यथाशीघ्र नियमानुसार निस्तारण कराये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी खड्डा विरेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रक्रिया पूरी करते हुए व उपजिला मजिस्ट्रेट कप्तानगंज के द्वारा नीलामी की तिथि निर्धारण के क्रम में नायब तहसीलदार कप्तानगंज श्रीमती एकता त्रिपाठी के नेतृत्व में रामकोला थाने में निरुद्ध सीज व लावारिस में दाखिल 52 दो पहिया वाहन व 05 आटो टैम्पू व 01 अदद पिकअप व 02 अदद टैक्टर व 01 अदद बोलेरो चार पहिया वाहन कुल 61 छोट-बड़ें वाहनो की प्रकिया आज 21 जनवरी को पूर्ण की गई। जिससे कुल 5,28,000/-रु0 (पाँच लाख अठ्ठाईस हजार रुपये) आय की प्राप्ति हुई। नीलामी के दौरान उपस्थित अधिकारी, कर्मचारियों में विरेन्द्र कुमार सिंह क्षेत्राधिकारी खड्डा, प्र0नि0 रामकोला धनवीर सिंह, श्रीमती एकता त्रिपाठी नायब तहसीलदार कप्तानगंज, व0उ0नि0 सुभाषचन्द्र श्रीवत्स, उ0नि0 श्यामलाल निषाद, हे0मो0 योगेन्द्र यादव, का0मो0 अखण्ड प्रताप सिंह शामिल रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

