—- प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना का जनपद में व्यापक प्रचार अभियान शुरू।
कुशीनगर, 21 जनवरी (आरएनएस)। असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों को वृद्धावस्था में सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से संचालित प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन पेंशन योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर श्रम विभाग द्वारा जनपद में व्यापक अभियान चलाया जायेगा।
श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय ने बताया कि यह केंद्र सरकार की एक महत्वाकांक्षी सामाजिक सुरक्षा योजना है। जिसके अंतर्गत 18 से 40 वर्ष आयु वर्ग के असंगठित श्रमिक पंजीकरण करा सकते हैं। योजना के अंतर्गत पात्र श्रमिक को 60 वर्ष की आयु पूर्ण करने के बाद न्यूनतम 3000 रुपये प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। इन श्रमिकों को मिलेगा योजना का लाभ, योजना के तहत रिक्शा चालक, ठेला व फेरी लगाने वाले, मोची, नाई, धोबी, माली, दर्जी, कूड़ा बीनने वाले, घरेलू कामगार, निर्माण श्रमिक, मजदूर, दूध दुहने वाले, पशुपालक, ईंट-भ_ा मजदूर, दुकानों में कार्यरत कर्मचारी, होटल-ढाबा कर्मी सहित असंगठित क्षेत्र में कार्य करने वाले विभिन्न श्रमिक पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मासिक आय 15 हजार रुपये से कम तथा आयकर दाता न होने वाले श्रमिक इस योजना में आवेदन कर सकते हैं।
इनसेट– 22 हजार से अधिक श्रमिकों का हो चुका है पंजीकरण– श्रम प्रवर्तन अधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद में अब तक 22,177 असंगठित श्रमिकों का पंजीकरण कराया जा चुका है। शेष पात्र श्रमिकों को योजना से जोडऩे के लिए विभाग द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। योजना से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा सहायता के लिए श्रमिक श्रम कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

