कुशीनगर, 21 जनवरी (आरएनएस)। राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी) के अंतर्गत खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग के नियंत्रण एवं पूर्ण उन्मूलन के उद्देश्य से जनपद में 22 जनवरी से सघन पशु टीकाकरण अभियान प्रारंभ किया जाएगा। यह अभियान 22 जनवरी से 10 मार्च तक कुल 45 दिनों तक संचालित होगा।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डॉ. अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के लिए जनपद को 1 लाख 63 हजार वैक्सीन डोज प्राप्त हो चुकी हैं। जिन्हें कोल्ड रूम में निर्धारित तापमान पर सुरक्षित रखा गया है। सभी विकास खंडों को लक्ष्यानुसार वैक्सीन की आपूर्ति की जा रही है, जिन्हें आइसलाइनर एवं फ्रीज में सुरक्षित रखा गया है। उन्होंने बताया कि अभियान के सफल संचालन हेतु प्रत्येक विकास खंड में टीका करण टीमें गठित की गई हैं, जिनमें एक पशु चिकित्साधिकारी, एक पशुधन प्रसार अधिकारी, एक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एवं स्थानीय पैरावेट/मैत्री शामिल हैं। जनपद स्तर पर अभियान के नोडल अधिकारी डॉ. विद्याराम वर्मा, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी सदर पडरौना को नामित किया गया है। इसके लिए पशु चिकित्सालय सदर पडरौना में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है। उन्होंने बताया कि
टीमें पशुपालकों के घर-घर जाकर पशुओं का पंजी करण करते हुए नि:शुल्क टीकाकरण करेंगी। डॉ. सिंह ने बताया कि 21वीं पशुगणना के अनुसार जनपद में कुल 1,82,738 गोवंशीय एवं महिषवंशीय पशु हैं, जिनका टीकाकरण किया जाना है। पशुपालकों को जागरूक करने हेतु व्यापक प्रचार-प्रसार किया जा रहा है तथा सचल वाहनों के माध्यम से टीकाकरण से पूर्व सूचना दी जा रही है। मुख्य पशुचिकित्साधिकारी ने जनपद के समस्त पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने पशुओं को खुरपका-मुँहपका रोग से सुरक्षित रखने हेतु अभियान के दौरान शत-प्रतिशत एफएमडी टीकाकरण अवश्य कराएं।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

