कुशीनगर, 21 जनवरी (आरएनएस)। उ0प्र0 सरकार के मंशा के अनुरूप एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आज 21 जनवरी को जनपद के संयुक्त जिला चिकित्सालय के भूतल तल पर स्थापित विशेष दत्तक ग्रहण इकाई कुशीनगर का शुभारम्भ अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रेम कुमार राय के द्वारा जिला प्रोबेशन अधिकारी ध्रुव चन्द्र त्रिपाठी एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 दिलिप कुमार की उपस्थिति में फीता काट कर किया गया।
जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में पहले से पाये गये एक बच्चे का प्रवेश कराते हुए उसका नाम करण भी अपर जिलाधिकारी द्वारा किया गया। जिला प्रोबेशन अधिकारी द्वारा विशेष दत्तक ग्रहण इकाई पर विशेष चर्चा करते हुए बताया गया कि अब जनपद वासियों को बच्चा गोद लेने में आसानी होगी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक द्वारा बताया गया कि यह जनपद के लिए बहुत ही अच्छी पहल है इसके साथ ही विशेष दत्तक ग्रहण इकाई के कार्मिको को सुझाव दिया गया कि अपनी जिम्मेदारी पूर्ण तनमयता से निभाये एवं बच्चे की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दे। कार्यक्रम के दौरान बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अमित कुमार राय एवं सदस्य अनिरूद्ध कुशवाहा, कृष्ण कुमार उपाध्याय, बाल कल्याण अधिकारी, विनय कुमार, डिस्ट्रिक्ट मिशन कोआर्डिनेटर नलिन सिंह, प्रोजेक्ट कोआर्डिनेटर अभिषेक सिंह, ऋषिराज पाण्डेय के साथ महिला कल्याण विभाग से समस्त कार्मिक श्रीमती प्रीति सिंह, बन्दना कुशवाहा, बन्दना गुप्ता, सुश्री साक्षी पाण्डेय, श्रीमती शशिकला कुशवाहा, श्रीमती मीरा शुक्ला, श्रीमती अनुज सिंह, श्रीमती प्राकृति शर्मा, आदित्य, मानस, दिनेश कुमार, ऋषिकेश सिंह, दयानन्द शर्मा, राजू कुमार, मुनीष कुशवाहा के साथ समस्त कार्मिक उपस्थित रहें।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

