लखनऊ 21 जनवरी (आरएनएस )। बुधवार का दिन लखनऊ नगर निगम और उत्तर प्रदेश के लिए ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण साबित हुआ, जब ब्राज़ील के साओ पाओलो राज्य के पिकेटे शहर के मेयर रोमिन्हो अपने उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ लखनऊ पहुंचे। यह प्रतिनिधिमंडल भारत में लखनऊ नगर निगम द्वारा किए जा रहे नवाचारपूर्ण, पर्यावरण-संवेदनशील और सतत विकास कार्यों का अध्ययन करने के उद्देश्य से आया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शहरी विकास के अनुभवों के आदान-प्रदान की दिशा में यह दौरा एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।ब्राज़ील से आए प्रतिनिधिमंडल का औपचारिक स्वागत स्मार्ट सिटी कार्यालय, लालबाग में किया गया। इस अवसर पर लखनऊ की महापौर सुषमा खर्कवाल और नगर आयुक्त गौरव कुमार ने अतिथियों का अभिनंदन किया। कार्यक्रम में नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और वरिष्ठ अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें कार्यकारिणी उपाध्यक्ष चरनजीत गांधी, उपनेता पार्षद दल भाजपा सुशील तिवारी ‘पम्मीÓ, कार्यकारिणी सदस्य और पार्षद गौरी सांवरिया, पार्षद सौरभ सिंह ‘मोनूÓ, रीता राय सहित अन्य पार्षद और अधिकारी शामिल रहे। नगर निगम प्रशासन की ओर से अपर नगर आयुक्त ललित कुमार और पर्यावरण अभियंता संजीव प्रधान भी स्वागत समारोह में मौजूद रहे।इस अवसर पर भारत–ब्राज़ील के बीच शहरी विकास और स्मार्ट सिटी अवधारणाओं को लेकर सहयोग को नई दिशा मिली। प्रतिनिधिमंडल के साथ ढ्ढठ्ठस्रश-क्चह्म्ड्ड5द्बद्यद्बड्डठ्ठ ष्टद्धड्डद्वड्ढद्गह्म् शद्घ ष्टशद्वद्वद्गह्म्ष्द्ग के मुख्य कार्यकारी अधिकारी पाउलो अज़ेवेदो, पिकेटे सिटी कॉर्पोरेशन के सिटी काउंसलर कार्लोस पोर्टो और एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी जूलियो एनकार्नासाओ भी उपस्थित रहे। नगर निगम की ओर से सभी अतिथियों का पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान किया गया।कार्यक्रम के दौरान पिकेटे शहर के मेयर रोमिन्हो ने अपने शहर में कराए गए विकास कार्यों, स्मार्ट सिटी पहलों और आधुनिक तकनीकों पर आधारित एक विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने लखनऊ नगर निगम द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए महापौर सुषमा खर्कवाल को नगर निगम की टीम के साथ ब्राज़ील आने का औपचारिक आमंत्रण भी दिया, ताकि दोनों शहर एक-दूसरे के अनुभवों से सीख सकें और शहरी विकास के नए आयाम स्थापित किए जा सकें।इसके बाद लखनऊ नगर निगम की प्रमुख उपलब्धियों पर आधारित एक लघु फिल्म प्रदर्शित की गई, जिसमें यूपी दर्शन पार्क, प्रेरणा स्थल, शिवरी प्लांट, सीएनडी वेस्ट प्लांट, पीसीटीएस-एफसीटीएस प्रणाली और वेंडिंग जोन जैसी योजनाओं और परियोजनाओं को दर्शाया गया। फिल्म को देखकर ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल काफी प्रभावित नजर आया और उन्होंने लखनऊ के विकास मॉडल को अनुकरणीय बताया।प्रतिनिधिमंडल को इसके पश्चात यूपी दर्शन पार्क का भ्रमण कराया गया, जहां झांसी का किला, ताजमहल, बांके बिहारी मंदिर और राम मंदिर के भव्य प्रतिरूपों को देखकर अतिथियों ने प्रशंसा की। इसके बाद प्रेरणा स्थल का दौरा कराया गया। यह जानकर प्रतिनिधिमंडल विशेष रूप से आश्चर्यचकित हुआ कि जहां आज यह भव्य स्थल और संग्रहालय मौजूद है, वहां कभी कूड़े का पहाड़ हुआ करता था। प्रेरणा स्थल के म्यूजियम में लगी स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों और लघु फिल्म ने अतिथियों पर गहरी छाप छोड़ी।दौरे के अंतिम चरण में ब्राज़ील के प्रतिनिधिमंडल ने शिवरी प्लांट का निरीक्षण किया। यहां नगर निगम प्रशासन और प्लांट प्रबंधन द्वारा कूड़ा निस्तारण की संपूर्ण प्रक्रिया की जानकारी दी गई और आधुनिक तकनीक से किए जा रहे अपशिष्ट प्रबंधन को प्रत्यक्ष रूप से दिखाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के इस मॉडल को अत्यंत प्रभावशाली और पर्यावरण के अनुकूल बताया।इस अवसर पर महापौर सुषमा खर्कवाल ने कहा कि लखनऊ नगर निगम द्वारा किए गए विकास कार्य आज अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना रहे हैं और ब्राज़ील के प्रतिनिधिमंडल का आगमन शहर के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने विश्वास जताया कि इस प्रकार के अंतरराष्ट्रीय संवाद से वैश्विक सहयोग को नई दिशा मिलेगी। वहीं पिकेटे के मेयर रोमिन्हो ने कहा कि लखनऊ नगर निगम ने जिस तरह कूड़ा निस्तारण, सार्वजनिक स्थलों के विकास और विरासत संरक्षण का कार्य किया है, वह उनके लिए प्रेरणादायक है और वे इन मॉडलों को अपने शहर में अपनाने पर गंभीरता से विचार करेंगे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

