मेरठ। अपर नगर मजिस्ट्रेट (चतुर्थ)/उपनियंत्रक नागरिक सुरक्षा मेरठ ने बताया कि प्रमुख सचिव उ0प्र0 शासन एवं अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी, उ0प्र0 राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशो के अनुपालन में उत्तर प्रदेश दिवस-2026 के अवसर पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस के जन्म दिवस पर दिनांक 23 जनवरी 2026 को सांय 06.00 बजे देवनागरी इंटर कालेज मेरठ में ब्लैक आउट मॉकड्रिल का आयोजन कराया जा रहा है। उक्त ब्लैक आउट मॉक ड्रिल में डी0डी0एम0ए0, एस0डी0आर0एफ0, एन0डी0आर0एफ0, अग्निशमन एवं आपात सेवाएं, पुलिस, स्वास्थ्य, होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा, विद्युत विभाग, एनसीसी, नेहरू युवा केन्द्र, भारत स्काउट एंड गाइड एवं अन्य संबंधित विभागों/संस्थानो/संगठनो द्वारा प्रतिभाग किया जायेगा।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

