मेरठ। मेरठ के कंकरखेड़ा में डिफेंस एंक्लेव में भाजपा नेता संजय त्यागी के घर मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह पहुंचे और मृतक अंकित के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। पांच साल के बेटे देवराज ने कहा, ‘मम्मी पापा सो रहे हैं,Ó जिसे सुनकर परिजनों और उपस्थित लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े।
दर्दनाक सड़क हादसा
रोहटा थाना क्षेत्र के गांव डालमपुर निवासी डॉ. आशुतोष पूनिया द्रोण हॉस्पिटल में चिकित्सक थे। सोमवार को वे, एमएलसी अश्वनी त्यागी के भतीजे अंकित और उनके पीएसओ महेश कुमार के साथ बुलंदशहर के जसनावली गांव में पोल्ट्री फार्म देखने गए। लौटते समय, रात करीब 11 बजे, मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गुलावठी थाना क्षेत्र के मीठेपुर चौकी के पास उनकी क्रेटा कार ट्रक से टकरा गई। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।
सूरजकुंड स्थित श्मशान घाट में किया गया अंतिम संस्कार
अंकित का शव मंगलवार सुबह उनके आवास डिफेंस एंक्लेव लाया गया। परिजन, भाजपा नेता और क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे। शव को सूरजकुंड श्मशान घाट ले जाया गया, जहां तहेरे भाई तपेंद्र ने मासूम देवराज के साथ मिलकर मुखाग्नि दी। मां छाया और पत्नी दीपशिखा बेसुध हो गईं। परिवार को संभालने के लिए देवराज को खिलौना दिया गया।
तीन घंटे में लौटने का वादा था
तहेरे भाई तपेंद्र के अनुसार सोमवार दोपहर चार बजे अंकित, डॉ. आशुतोष और महेश कार से बुलंदशहर के लिए निकले थे। मां छाया ने पूछा तो अंकित ने कहा कि तीन घंटे में वापस आ जाएंगे।
क्रिकेटरों ने भी दी श्रद्धांजलि
पूर्व क्रिकेटर और द्रोण क्रिकेट अकादमी के अध्यक्ष अंकित त्यागी के निधन से क्रिकेट समुदाय में शोक व्याप्त है। कोच अतहर अली ने बताया कि अंकित होनहार क्रिकेटर थे और उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

