नईदिल्ली,21 जनवरी (आरएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नए चुने जाने के बाद नितीन नबीन आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारी में जुट गए हैं. खबरों की माने तो भाजपा अध्यक्ष पार्टी की तैयारियों का रिव्यू करने के लिए इस महीने के आखिर में पश्चिम बंगाल का दौरा कर सकते हैं.
पार्टी सूत्रों ने बुधवार को बताया कि कई राज्यों में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी संगठन की ताकत का मूल्यांकन करने, चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए राज्य नेतृत्व के साथ ताबड़तोड़ कई बैठकें कर सकते हैं. नबीन ने मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में शपथ ली. उससे एक दिन पहले ही वे इस पद के लिए चुने गए थे.
सूत्रों के मुताबिक, उन्होंने अपने चुनाव से पहले ही पश्चिम बंगाल इकाई से बातचीत की थी, अपना नामांकन दाखिल करने के बाद, नितिन नबीन ने सोमवार रात को पश्चिम बंगाल भाजपा अध्यक्ष समिक भट्टाचार्य, बालुरघाट के सांसद सुकांत मजूमदार और पार्टी नेताओं अमिताव चक्रवर्ती, सुनील बंसल, मंगल पांडे और अमित मालवीय से मुलाकात की. सूत्रों ने कहा कि नए पार्टी अध्यक्ष पार्टी की योजना राज्य संगठन के सभी लेवल के नेताओं से मिलने की है.
राज्य के एक वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि, नितिन नबीन के यहां आने के बाद, राज्य नेतृत्व के साथ-साथ अलग-अलग ‘मोर्चाÓ, सेल और जिला संगठनों के नेताओं के साथ कई बैठकें होंगी. उन्होंने कहा कि, पश्चिम बंगाल में चल रहे स्पेशल इंटेंसिव रिविजन एक्सरसाइज पर पार्टी की स्थिति पर चर्चा होने की संभावना है.
दूसरी तरफ इस पर प्रतिक्रिया देते हुए, तृणमूल कांग्रेस के सीनियर नेता जॉय प्रकाश मजूमदार ने कहा कि ऐसे दौरों का बहुत कम असर होगा. उन्होंने कहा कि, पहले भाजपा के केंद्रीय नेता यहां आकर चुनाव जीतने की कोशिश करते थे, पर वे नाकाम रहे.
टीएमसी ने जॉय मजूमदार ने आगे कहा कि, जेपी नड्डा जब भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने थे तब उन्होंने कहा था कि, वह पार्टी संगठन का जायजा लेने के लिए दो बार पश्चिम बंगाल आएंगे. लेकिन जब उन्हें लगा कि बंगाल में भाजपा के लिए कोई उम्मीद नहीं है, तो वह यहां से लौट गए. उन्होंने यह भी कहा कि, नए सेंट्रल लीडर का राज्य में स्वागत है, लेकिन अपने पहले के नेताओं की तरह, उन्हें भी आने वाले विधानसभा चुनाव में हारने के बाद बहुत जल्द जाना होगा.
००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

