चिरंजीवी की फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारूÓ इस पोंगल के त्योहार पर रिलीज हुई। रिलीज के वक्त इस फिल्म को कम स्क्रीन मिलीं क्योंकि इसी त्योहार के आस-पास तीन बड़े साउथ स्टार की फिल्में भी रिलीज हुईं। इन फिल्मों में प्रभास की द राजा साब, रवि तेजा की ‘भरता महासयुलाकु विग्न्याप्तिÓ और नवीन पोलीशेट्टी की ‘अनगनगा ओका राजूÓ जैसी फिल्में शामिल रहीं।
इसके बावजूद भी चिरंजीवी स्टारर इस फिल्म ने एक अच्छी शुरुआत हासिल की और नौंवे दिन तक इसकी कमाई जारी है। बड़ी बात यह है कि कम स्क्रीन पर प्रदर्शित होने के बाद भी इसकी कमाई बाकी फिल्मों की तुलना में काफी ज्यादा है।
चिरंजीवी स्टारर फिल्म ‘मन शंकर वरप्रसाद गारूÓ को ही त्योहार के मौके पर अच्छी ओपनिंग मिली थी। इस फिल्म ने पहले ही दिन 40 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए थे। वहीं इसके साथ रिलीज हुई सुपरस्टर प्रभास की फिल्म द राजा साब ने पहले दिन भले ही 47 करोड़ रुपये कमाए पर गौर करने वाली बात यह है कि ये फिल्म 440 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनी थी। ऐसे में इस फिल्म के लिए 47 करोड़ की ओपनिंग बेहद कम मानी जाएगी।
वहीं बात करें रवि तेजा की फिल्म ‘भरता महासयुलाकु विग्न्याप्तिÓ की तो इसने पहले दिन मात्र 2.6 करोड़ की ही कमाई की थी। जबकि, नवीन पोलीशेट्टी की फिल्म ‘अनगनगा ओका राजूÓ ने 7.25 करोड़ रुपये का ओपनिंग कलेक्शन किया था।
फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारूÓ 12 जनवरी यानी सोमवार को रिलीज हुई थी। वर्किंग डे होने के बावजूद पहले दिन फिल्म ने सारे शोज मिलाकर करीब 41.6 करोड़ रुपये कमाए थे। वहीं मंगलवार, बुधवार और गुरुवार को इसकी कमाई का ग्राफ नीचे आया। शुक्रवार को इसने एक बार फिर 20 करोड़ से ज्यादा कारोबार किया। अब नौवें दिन यानी दूसरे मंगलवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।
सैकनिल्क के मुताबिक तेलुगु बॉक्स आफिस पर इस फिल्म ने अब तक 171.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। वहीं वर्ल्डवाइड यह फिल्म करीब 245 करोड़ का कारोबार कर चुकी हैं।
फिल्म ‘मन शंकर वर प्रसाद गारूÓ में चिरंजीवी के अलावा वेकंटेश और नयनतारा लीड रोल में हैं। इसके अलावा कैथरीन ट्रेसा, जरीना वहाब और सचिन खेड़ेकर जैसे कलाकार भी इसमें नजर आए। फिल्म का निर्देशन अनिल रविपुड़ी ने किया है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

