शाहिद कपूर, तृप्ति डिमरी, अविनाश तिवारी, नाना पाटेकर और फरीदा जलाल स्टारर क्राइम एक्शन ड्रामा ओ रोमियो का कत्लेआम करने वाला ट्रेलर रिलीज हो गया है. शाहिद कपूर और विशाल भारद्वाज एक बार फिर सिल्वर स्क्रीन पर धमाका करने के लिए तैयार हैं. ट्रेलर दर्शकों में फिल्म देखने का महौल पैदा करने वाला है. शाहिद कपूर का सनकी अंदाज और फिल्म के विलेन अविनाश तिवारी का एंगर ट्रेलर को रिच कर रहा है. दूसरी तरफ शाहिद और तृप्ति के बीच के नोकझोक वाली लव केमिस्ट्री भी फिल्म देखने पर मजबूर करने का काम कर रही है.
3.08 मिनट का ओ रोमियो का ट्रेलर रोमांटिक अंदाज से शुरू होता है और देखते ही देखते मारकाट और मारदाड़ में बदल जाता है. हर दूसरे सीन में शाहिद कपूर अपने दुश्मनों की गर्दन पर उस्तरा चलाते दिख रहे हैं. वहीं, नाना पाटेकर बंदूक लेकर शाहिद कपूर के पीछे पड़े हैं. तीसने प्लॉट में शाहिद कपूर का तृप्ति डिमरी के प्रति जबरन प्यार भी नजर आ रहा है. ट्रेलर में कुछ डायलॉग इंप्रेस करते हैं और गालियां भी सुनने को मिल रही है. शाहिद कपूर अपने किरदार में खूनमखान नजर आ रहे हैं और अविनाश तिवारी किसी बदले की आग में जलते दिख रहे हैं. अब शाहिद और अविनाशके बीच यह प्यार को लेकर जंग है या फिर बदमाशी की, यह तो फिल्म में देखने के बाद पता चलेगा.
फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं सिनेमा के मास्टर स्टोरीटेलर विशाल भारद्वाज, जिनके साथ शाहिद कपूर की जोड़ी पहले भी ‘हैदरÓ और ‘कमीनेÓ जैसी यादगार फिल्में दे चुकी है. फिल्म में शाहिद कपूर के साथ तृप्ति डिमरी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी, जिनकी मौजूदगी कहानी को और दिलचस्प बनाने का वादा करती है.
इस फिल्म को नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट प्रोड्यूस कर रहा है और इसे वैलेंटाइन वीक, यानी 13 फरवरी 2026 को रिलीज़ किया जाएगा. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि ‘ओÓरोमियोÓ सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि दर्शकों के लिए एक इंटेंस, अनप्रिडिक्टेबल और पैशनेट सिनेमैटिक जर्नी साबित होने वाली है.
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

