रायपुर, 22 जनवरी(आरएनएस)। शहर के सराफा कारोबारियों के साथ बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। तंजानिया में गोल्ड माइंस में निवेश कर कई गुना मुनाफा दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने करीब 2 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। इस मामले में रायपुर के सिविल लाइन थाना में यश शाह नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
पीडि़त कारोबारी समर्थ बरडिया और मुकुल चोपड़ा के अनुसार, आरोपियों ने उन्हें तंजानिया बुलाकर कथित गोल्ड माइंस दिखाई और एमकेएम नामक माइंस के फर्जी दस्तावेज भी प्रस्तुत किए। भरोसा दिलाने के लिए एस.के.एम. बुलियन ट्रेडिंग लिमिटेड के नाम से एक भागीदारी फर्म बनाई गई, जिसके जरिए भारत और तंजानिया के बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई। बाद में जांच में माइंस और दस्तावेज पूरी तरह फर्जी पाए गए।
पुलिस ने धोखाधड़ी और जालसाजी की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जुड़े इस फ्रॉड की कडिय़ों को खंगाला जा रहा है।
बंछोर
000

