-पिता की 25वीं पुण्यतिथि पर लगाया नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर, जरूरतमंदों को बांटे गर्म कंबल
सिरसा 22 जनवरी (आरएनएस)। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रेरणा स्रोत समाजसेवी स्वर्गीय हंसराज चावला की 25वीं पुण्यतिथि पर श्रीराम हंस चैरिटेबल अस्पताल में आंखों का विशाल चेकअप, ऑपरेशन कैंप व कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजसेवी अमीर चावला ने अपने स्व. पिता हंसराज चावला की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए समाजसेवी अमीर चावला ने बताया कि हर साल वे अपने पिता की पुण्यतिथिपर नेत्र जांच व आप्रेशन शिविर आयोजित करते हैं, जिसमें सैकड़ों लोगों की आंखों की हर प्रकार की जांच के साथ-साथ आप्रेशन के लिए चयनित मरीजों का नि:शुल्क आप्रेशन भी करते हंै। उन्होंने बताया कि इस शिविर में 172 लोगों की आंखों की डा. संदीप दुबे द्वारा आधुनिक मशीनों से जांच की गई, जिसमें से 22 लोगों को आप्रेशन के लिए चयनित किया गया। आप्रेशन के लिए चयनित मरीजों के अस्पताल में ही आधुनिक तकनीक से नि:शुल्क आप्रेशन किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आप्रेशन करवाने वाले लोगों को अस्पताल में खाने-पीने व रहने की सभी व्यवस्थाएं नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जाती है। यही नहीं जांच के लिए आए लोगों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कंबल भी वितरित किए गए। अमीर चावला ने कहा कि उनके पिता ने समाजसेवा का जो कारवां शुरू किया था, उसे वे लगातार आगे बढ़ा रहे हंै, ताकि जरूरतमंदों की हर संभव सहायता हो सके। नर सेवा ही नारायण सेवा है, नि:स्वार्थ भाव से की गई सेवा कभी व्यथ नहीं जाती। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा से मन को असीम शांति मिलती है। इस मौके पर प्रो. सुरजीत भांभू, कांग्रेस महिला नेत्री कृष्णा फोगाट, दलीप कुमार बाजेकां, वीरेंद्र सिंह मल्लेकां सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित थे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

