-अनाज मंडी स्थित माडर्न सरकारी स्कूल में बच्चों को किया जागरूक
सिरसा 22 जनवरी (आरएनएस)। हिसार मंडल हिसार के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्री के.के. राव, आईपीएस के दिशानिर्देशों एवं पुलिस अधीक्षक सिरसा श्री दीपक सहारन के मार्गदर्शन में सिरसा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाया जा रहा जन-जागरूकता अभियान निरंतर प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है। इसी अभियान के तहत आज सिरसा पुलिस की नशा मुक्ति टीम ने अनाज मंडी स्थित एक सरकारी स्कूल में पहुंचकर स्कूली बच्चों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नशा मुक्ति टीम द्वारा आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में बच्चों को बताया गया कि नशा किस प्रकार उनके शारीरिक, मानसिक और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को नशे से दूर रहने, गलत संगत से बचने और अपने भविष्य को सुरक्षित रखने का संदेश दिया। साथ ही बच्चों को यह भी समझाया गया कि यदि कहीं भी नशे से संबंधित गतिविधियां दिखाई दें तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें।
जानकारी देते हुए नशा मुक्ति टीम सिरसा के इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गजन सिंह ने बताया कि नशे की शुरुआत अक्सर जिज्ञासा या दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह आदत जीवन को अंधकार की ओर ले जाती है। उन्होंने कहा कि युवा और बच्चे देश की सबसे बड़ी ताकत हैं, उन्हें नशे से बचाना सिरसा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है। सब इंस्पेक्टर गजन सिंह ने बच्चों से आह्वान किया कि वे नशा मुक्त जीवन अपनाएं और अपने परिवार व समाज को भी इसके लिए प्रेरित करें। सिरसा पुलिस का यह अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ और उज्ज्वल भविष्य दिया जा सके।
इस अवसर पर नशा मुक्ति टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर गजन सिंह, एसआई प्रताप सिंह, सिपाही सुमन, सिपाही राजबाला, एसपीओ रमेश कुमार के साथ सुभाष चंद्र (साइकिलिस्ट) मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

