सिरसा 22 जनवरी (आरएनएस)। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक यातायात हाईवे करनाल के निर्देशानुसार व सिरसा पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के नेतृत्व में 1 जनवरी से 31 जनवरी तक चलाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत सिरसा ट्रैफिक थाना पुलिस ने आज गांव रूपवास के पीएम श्री गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल में पहुंचकर स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों बारे विस्तार से जानकारी दी । ट्रैफिक थाना में तैनात सब इंस्पेक्टर धर्मचंद ने स्कूल में उपस्थित बच्चों को यातायात नियमों के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन नहीं चलना चाहिए । सड़क पार करते समय बच्चों को हमेशा बड़े बुजुर्गों का हाथ पकडऩा चाहिए । पैदल सड़क पार करते समय पहले रूकना चाहिए । बच्चों को सड़क पार करते समय बाएं दाएं देखना और सुना चाहिए । कभी भी दौड़ते या खेलते समय सड़क पार न करें । खासकर कम उम्र के बच्चों को अकेले नहीं छोडऩा चाहिए क्योंकि बच्चें खतरों को ठीक से समझ नहीं पाते । पैदल सड़क पार करते समय क्रॉसिंग और ट्रैफिक सिग्नल का विशेष ध्यान रखना चाहिए ।
उन्होंने कहा कि संयम और अनुशासन से न सिर्फ हम सड़क दुर्घटनाओं से बच सकते हैं, बल्कि परिवार और समाज के लिए भी बेहतर योगदान दे सकते हैं। हर व्यक्ति की नैतिक जिम्मेदारी होनी चाहिए कि वे ट्रैफिक नियमों का खुद पालन करें और दूसरों को भी नियमों की पालना करने के लिए प्रेरित करें। कई बार हमारी छोटी सी गलती, जिंदगी भर के लिए पछतावे का कारण बनती है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जागरूकता वाले कार्यक्रमों से हमारी पीढिय़ां जागरूक होती हैं। उन्होंने बच्चों को यातायात नियमों की जानकारी देने के साथ-साथ यह भी बताया कि किस तरह ट्रैफिक नियमों का पालन कर हम दुर्घटनाओं को कम कर सकते हैं। सब इंस्पेक्टर धर्मचंद ने उपस्थित बच्चों से कहा कि खुद भी जागरूक रहें और अपने घर में भी बड़े बुजुर्गों को भी यातायात नियमों के बारे में जानकारी दें तो निश्चित तौर पर परिवर्तन देखने को मिलेगा। पुलिस ट्रैफिक नियमों की अनदेखी करने वालों से शक्ति से निपट सकती है परंतु हमें अपनी जिम्मेदारियों का भी आभास होना बहुत जरूरी है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

