सिरसा, 22 जनवरी (आरएनएस)। गत दिवस राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरोखां में शैक्षणिक पार्क का उद्घाटन जिला शिक्षा अधिकारी सुनीता साई तथा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी डॉ विजय लक्ष्मी के कर कमलो द्वारा प्राचार्य श्री वेद रोज की अध्यक्षता में किया गया 7 इस पार्क में स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडल गणित पार्क ,कोण के प्रकार ,वृत्त के गुण ,गणित के सूत्र ,त्रिविमीय आकृति आदि इस पार्क के विशेष आकर्षण के केंद्र को देखकर मुख्य अतिथि ने स्कूल प्रधानाचार्य ,स्कूल स्टाफ की प्रशंसा की तथा बच्चो द्वारा बनाई गयी गणित विषय पर आकृतियों को देखकर कहा कि इस पार्क से गणित के विषय के बारे में उल्लेखनीय ज्ञान प्राप्त होगा 7 मुख्य अतिथि श्रीमती साई ने कहा कि इस पार्क से विद्यार्थियों को गणित के बारे में काफी ज्यादा ज्ञान प्राप्त होगा और भविष्य में बच्चो को गणित से संबंधित बनाई गयी आकृतिया अध्यन करने में लाभदायक होगी 7 इस अवसर पर प्राचार्य वेद रोज व स्कूल के स्टाफ ने मुख्य अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

