सरैया, 21 जनवरी(आरएनएस)। पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद राजीव प्रताप रूडी के पहल पर मानपुरा पंचायत के सरैया गांव में आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने हेतु शिविर का आयोजन हुआ। इस शिविर में विशेषकर 70 साल से अधिक के वृद्धजनों का रजिस्ट्रेशन किया गया। शिविर में लगभग 173 लोगों का आयुष्मान स्वास्थ्य कार्ड बनाने हेतु रजिस्ट्रेशन किया गया।
इस अवसर पर भाजपा नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह, मुखिया प्रतिनिधि अजीत सिंह, वार्ड बुलबुल कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्त्ता अरविन्द सिंह, नाज अहमद, छेदी सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे। लाभार्थी चंदा देवी, जावीरा देवी, नरेश साह, जायमित्रा देवी, क्रांति देवी, जय गोविंद सिंह सहित सैकड़ों लोगों का कार्ड बना। इन सभी लाभुकों को गोल्डन कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। उपस्थित सभी लाभुकों ने माननीय सांसद जी के इस जनकल्याणकारी पहल के लिए धन्यवाद दिया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

