०वॉक इन इंटरव्यू 02 फरवरी को
कोण्डागांव,22 जनवरी (आरएनएस)। जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार महिला एवं बाल विकास विभाग कोण्डागांव जिले के सखी वन स्टॉप सेंटर में दैनिक कार्यों के संचालन व सभी सुसंगत कार्यवाही के लिए सेवा प्रदाता नियुक्त किया जाना है। इस हेतु पात्र आवेदकों (व्यक्तिगत सेवा प्रदाता) से केस वर्कर, पैरा लीगल कार्मिक वकील एवं पैरा मेडिकल कार्मिक पद के एक-एक पद और होम गार्ड के 03 पदों के लिए 02 फरवरी 2026 को वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से चयन की कार्यवाही की जायेगी।इच्छुक महिला आवेदिका निर्धारित दिनांक को प्रात: 10 बजे से 12 बजे तक कार्यालय कलेक्टर महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कोण्डागांव में अपनी पंजीयन कराते हुए आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगी। आवेदन पत्र तथा आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, कार्य दायित्व एवं अन्य विवरण जिले की वेबसाइट 222.222.www.kondagaon.gov.in.द्बठ्ठद्बठ्ठ पर उपलब्ध है।
००००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

